9 Signs of Heart Blockage After 45

9 Signs of Heart Blockage After 45: Causes, Risk Factors & Health Tips

क्या आपको पता है कि 45 साल की उम्र के बाद हर दूसरा व्यक्ति दिल की बीमारी की चपेट में आने लगता है? अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिपोर्ट बताती है कि इस उम्र के बाद 50% से अधिक लोगों में आर्टरी ब्लॉकेज शुरू हो जाती है – और अधिकतर को इसका अंदाज़ा भी नहीं होता|

भारत में दिल की बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या 1990 में 22 लाख थी जो 2020 तक 47 लाख के पार पहुंच चुकी है| सोचिए, अब 2025 में यह आंकड़ा कहां पहुंच चुका होगा|

लेकिन चिंता की बात के साथ एक राहत की बात भी है – अगर आप समय रहते इन 9 चेतावनी संकेतों (Warning Signs) को पहचान लें, तो आप अपने दिल को बचा सकते हैं|

9 प्रमुख संकेत जो आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं

1. फ्रैंक साइन – कान के लोब पर तिरछी रेखा

1970 में डॉ. सैंडर्स फ्रैंक ने बताया था कि कान के लोब पर तिरछी रेखा (diagonal crease) हार्ट ब्लॉकेज का खतरा दिखा सकती हैं|

2. पैरों पर बाल गिरना या हेयर ग्रोथ कम होना

अगर आपके पैरों या टांगों पर बाल झड़ने लगे हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में सामान्य हैं, तो यह Peripheral Artery Disease का संकेत हैं|

3. नाखूनों की धीमी ग्रोथ

अगर नाखून जल्दी नहीं बढ़ते या बार-बार टूट जाते हैं, तो यह खून की कमी और खराब सर्कुलेशन की तरफ इशारा करता हैं|

4. कैपिलरी रिफिल टेस्ट में देरी

उंगली को दबाकर छोड़ने के बाद अगर स्किन दो-तीन सेकंड से ज्यादा समय में नार्मल रंग में लौटती है – यह ब्लड फ्लो की कमी दर्शाता हैं|

5. आईलिड्स पर पीले पैच – ज़ैंथलाज्मा (Xanthelasma)

आंखों के पास सफेद या पीले पैच दिखाई देना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता हैं|

6. आंखों में सफेद/ग्रे रिंग – सिनाइल आर्कस (Senile Arcus)

आंखों की पुतली के चारों ओर सफेद घेरा दिखना भी खराब लिपिड प्रोफाइल की ओर इशारा करता हैं|

7. हाथ-पैरों का ठंडा और नीला होना

ब्लड फ्लो कम होने की वजह से हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, और कभी-कभी नीले रंग के हो जाते हैं – इसे cyanosis कहते हैं|

8. पैरों में सूजन और पिटिंग एडिमा

अगर उंगली से दबाने पर सूजन वाली जगह पर गड्ढा बन जाता है, तो यह हार्ट फेलियर की ओर संकेत करता हैं|

9. वेरिकोज़ वेंस और स्किन पतली होना

अगर पैरों की नसें उभरी हुई हैं और स्किन बहुत पतली हो गई है, तो यह ब्लॉकेज और खराब सर्कुलेशन का बड़ा संकेत हो सकता हैं|

आंतरिक (Internal) लक्षण जो नज़र नहीं आते पर महसूस होते हैं-

लेटे हुए पैर उठाने पर दर्द, लेकिन नीचे लटकाने पर राहत मिलना|

चलने पर पिंडलियों में दर्द या भारीपन|

थोड़ा चलने या सीढ़ी चढ़ने पर सांस फूलना|

खांसी के साथ सफेद या पिंक बलगम आना|

लेटने पर सांस लेने में परेशानी और सिर ऊँचा करने पर राहत मिलना|

सीने में दबाव या जकड़न महसूस होना|

रात में बार-बार पेशाब जाना|

 दिल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम (Prevention Tips)

लाइफस्टाइल चेंजेस करें-

धूम्रपान और शराब तुरंत बंद करें|

रोजाना एक्सरसाइज करें (Cardio + Strength Training)|

स्ट्रेस को कम करें (योग, ध्यान आदि)|

दिल के लिए फायदेमंद डाइट लें-

फल और हरी सब्जियाँ|

नट्स (बादाम, अखरोट)|

ओमेगा-3 रिच सीड्स (फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स)|

हल्दी, लहसुन, अदरक जैसी एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजें|

इनसे परहेज़ करें-

फ्राइड, प्रोसेस्ड और जंक फूड|

रिफाइंड शुगर और पैकेज्ड ड्रिंक्स|

ट्रांस फैट्स और रेड मीट|

 मेडिकल सपोर्ट लें, लेकिन सही समय पर

अगर लाइफस्टाइल बदलने के बाद भी लक्षण दिखें तो किसी क्वालिफाइड कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क जरूर करें। समय पर किया गया इलाज जान बचा सकता हैं|

 निष्कर्ष-

अपने दिल की बात सुनिए

अब आपके पास पूरी जानकारी है – इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें| यह जानकारी अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें – क्योंकि यह किसी की जान बचा सकती हैं|

Home
Instagram
X (Twitter)
Facebook
Biography