Paresh Rawal Biography

Paresh Rawal Biography: Age, Wife, Movies, Political Career & Lesser Known Facts

परेश रावल एक बहुमुखी अभिनेता, प्रोड्यूसर और भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और गंभीर भूमिकाओं से दशकों तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं| 30 मई 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल ने 1980 के दशक में फिल्मी करियर की शुरुआत की और जल्द ही वे बॉलीवुड के सबसे विश्वसनीय और चहेते चरित्र अभिनेताओं में गिने जाने लगे|

उनकी ‘Hera Pheri’ सीरीज़ में निभाई गई बाबू भैया की भूमिका आज भी क्लासिक मानी जाती है। वे न केवल हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि उन्होंने ‘Sardar’, ‘Oh My God’, और ‘Tamanna’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का गंभीर पक्ष भी बखूबी दिखाया हैं|

2014 में, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बने और उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद ईस्ट सीट से लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया| फिल्मी और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा हैं|

“बॉलीवुड का बाबू भैया, संसद का सच्चा सिपाही”

Name ( नाम )

परेश रावल (Paresh Rawal)

 Age ( उम्र )

69 वर्ष

(69Years)

 Birthdate

( जन्मतिथि ) 

30 मई 1955

(30 May 1955)

Birthplace

( जन्मस्थान ) 

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत (Mumbai, Maharashtra, India)

  Nationality 

( राष्ट्रीयता )

भारतीय (Indian)

Occupation

( पेशा )

अभिनेता, निर्माता, थिएटर आर्टिस्ट, राजनीतिज्ञ (Actor, Producer, Theatre Artist, Politician)

 Education 

( शिक्षा )

नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई (B.Com)
 Bollywood Debue ( बॉलीवुड डेब्यू )होली (Holi) – 1984 (Holi – 1984)
Political Career (राजनीतिक करियर)लोकसभा सांसद – अहमदाबाद ईस्ट, BJP से (2014–2019)
Famous Role (प्रसिद्ध भूमिका)बाबू राव गणपतराव आपटे – Hera Pheri Series

 Relationship

( सबंध )

  विवाहित (Married) – स्वरूप सम्पत (Swaroop Sampat), मिस इंडिया 1979, अभिनेत्री

Awards (पुरस्कार)

पद्म श्री (2014), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार

 

1: परेश रावल जन्म, बचपन|  
2: परेश रावल माता पिता भाई बहन| 
3: परेश रावल पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज|
4: परेश रावल व्यवसाय (काम)| 
5:परेश रावल रंग रूप, लम्बाई|  
6: परेश रावल डैब्यू और फ़िल्म| 
7: परेश रावल नेट वर्थ|
8: परेश रावल सोशल मीडिया|

1. परेश रावल जन्म, बचपन| Paresh Rawal Birth.

परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक गुजराती परिवार में हुआ था| उनका बचपन मुंबई में ही बीता, जहाँ उन्होंने एक साधारण परिवेश में रहकर अपने जीवन के शुरुआती अनुभवों से बहुत कुछ सीखा| वे बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अच्छे थे, लेकिन साथ ही अभिनय और रंगमंच के प्रति भी गहरी रुचि रखते थे|

उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुई और आगे चलकर उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री प्राप्त की| कॉलेज के दिनों में ही वे थिएटर से जुड़ गए और यहीं से उनके अभिनय के सफर की शुरुआत हुई|

अपने संघर्ष के दिनों में परेश रावल ने थिएटर के मंच पर कई यादगार प्रस्तुतियाँ दीं, जो बाद में उन्हें बॉलीवुड में आने का रास्ता दिखाने वाली साबित हुई|

2. परेश रावल माता पिता भाई बहन| Paresh Rawal Mother, Father, Sister, Brother.

माता का नाम ( Mother ‘s Name ) – जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं

 पिता का नाम ( Father ‘s Name ) -दामोदरदास रावल (Domadardas Rawal)

भाई का नाम ( Brother ‘s Name ) – एक भाई (नाम उपलब्ध नहीं)

पत्नी का नाम ( Wife’s Name ) – स्वरूप सम्पत (Swaroop Sampat Rawal)

बेटे का नाम ( Son’s Name ) – आदित्य रावल (Aditya Rawal) / अनिरुद्ध रावल(Anirudhra Rawal)

3. परेश रावल पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज| Paresh Rawal Education, School, College.

परेश रावल की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही हुई, हालाँकि उनके स्कूल का नाम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं|

पढ़ाई के साथ-साथ वे शुरू से ही थिएटर और अभिनय में रुचि रखते थे| उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, विले पार्ले, मुंबई से पूरी की, जहाँ से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री प्राप्त की| कॉलेज के दौरान ही वे सक्रिय रूप से रंगमंच से जुड़े और थिएटर में अभिनय करना शुरू किया| यही थिएटर अनुभव आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की नींव बना|

4. परेश रावल व्यवसाय (काम)| Paresh Rawal Career.

परेश रावल एक बहुमुखी कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ के रूप में कार्य किया हैं| उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1984 में फिल्म Holi से की, लेकिन उन्हें पहचान 1986 की सुपरहिट फिल्म नाम से मिली| इसके बाद उन्होंने Hera Pheri, Andaz Apna Apna, Oh My God, Sardar, Sanju जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई|

हास्य भूमिकाओं से लेकर गंभीर राजनीतिक किरदारों तक, परेश रावल ने हर शैली में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं|

वह न केवल फिल्मों में, बल्कि थिएटर में भी सक्रिय रहे हैं और कई महत्वपूर्ण नाटकों में अभिनय किया हैं| इसके साथ ही वे फिल्म निर्माता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं|

वर्ष 2014 में, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य के रूप में अहमदाबाद ईस्ट सीट से लोकसभा सांसद चुने गए| इस तरह उन्होंने फिल्म और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं|

5. परेश रावल रंग रूप, लम्बाई| Paresh Rawal Looks & Appearance.

लम्बाई (Height) – 5 फीट 8 इंच (173cm)

वजन (Weight) – 70-75 kg लगभग  

बालों का रंग (Hair Color) – काला (Black)

आंखों का रंग (Eye Color) – गहरा भूरा (Dark Brown)

6. परेश रावल डैब्यू और फ़िल्म| Paresh   Rawal Debut & Movies.

परेश रावल का फिल्म डेब्यू और करियर (Paresh Rawal Film Debut & Acting Career)

परेश रावल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘होली’ (Holi) से की, जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई| लेकिन उन्हें असली पहचान 1986 की फिल्म ‘नाम’ (Naam) से मिली|

जिसमें उन्होंने एक सशक्त खलनायक की भूमिका निभाई| इसके बाद उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कर्ब, कसम, राजा, राम लखन, राजा बाबू जैसी कई फिल्मों में विलेन, कॉमेडियन और सपोर्टिंग किरदार निभाए|

उनकी सबसे यादगार भूमिका 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ में ‘बाबू भैया’ के रूप में रही, जिसने उन्हें देशभर में हास्य अभिनेता के रूप में अमर बना दिया| इसके बाद Phir Hera Pheri, Hungama, Garam Masala, Chup Chup Ke, Welcome, Oh My God, Sanju जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया|

परेश रावल का राजनीतिक करियर (Political Career)

परेश रावल ने न केवल अभिनय, बल्कि राजनीति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं| वे वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर अहमदाबाद ईस्ट (गुजरात) लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए|

इसके साथ ही वे संसद में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहे और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं|

2014 में ही उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो उनकी कला और सामाजिक सेवा में योगदान का प्रमाण हैं|

7. परेश रावल नेट वर्थ| Paresh Rawal Income & Net Worth.

परेश रावल की अनुमानित कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹198 करोड़ हैं| उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट, थिएटर और प्रोडक्शन के ज़रिए यह संपत्ति अर्जित की हैं| फिल्मों के लिए वे प्रति प्रोजेक्ट लगभग ₹1 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं, जबकि विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन्स से ₹30 से ₹35 लाख प्रति डील तक कमाते हैं| उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान समुंदर के सामने स्थित घर है, जिसकी कीमत लगभग ₹35 करोड़ आँकी गई हैं|

इसके अलावा, अहमदाबाद और अन्य शहरों में भी उनके पास कई प्रॉपर्टीज़ हैं| थिएटर और निजी निवेशों से भी उनकी आय होती रहती है, जिससे उनकी मासिक कमाई लगभग ₹1 करोड़ या उससे अधिक बताई जाती हैं|

उनकी संपत्ति न केवल उनकी कड़ी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह दर्शाता है कि वे मनोरंजन और समाज दोनों में एक सफल और सम्मानित नाम हैं|

8. परेश रावल सोशल मीडिया| Paresh Rawal Instagram & Social Media)

निष्कर्ष:-

परेश रावल केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और समाज का एक प्रेरणास्रोत हैं| उन्होंने हास्य, नकारात्मक और गंभीर भूमिकाओं को जिस सहजता और प्रभावशाली अंदाज़ में निभाया है, वह उन्हें बॉलीवुड के सबसे बहुआयामी कलाकारों में शुमार करता है|  थिएटर से लेकर राजनीति तक, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई|

‘बाबू भैया’ जैसे किरदारों से हँसी बाँटी, तो Sardar और OMG जैसी फिल्मों से समाज को सोचने पर मजबूर किया| एक सफल अभिनेता, समर्पित राजनेता और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा|

Home
Instagram
X (Twitter)
Facebook
Biography