
Harsh Dubey Biography: Age, Girlfriend, Education, Cricket Records & More
हर्ष दुबे एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ और स्लो लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज़ के रूप में खेलते हैं| वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलते हैं और अपनी शानदार गेंदबाज़ी के लिए पहचाने जाते हैं|
2024–25 रणजी ट्रॉफी में 69 विकेट लेकर उन्होंने एक सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया और “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब जीता| उनकी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL 2025 में सनराइज़र्स हैदराबाद ने चुना, और इसके तुरंत बाद वह इंडिया ‘A’ टीम का हिस्सा भी बने|
“मेहनत से मुकाम नहीं, इतिहास बनाते हैं”
Name ( नाम ) | हर्ष दुबे (Harsh Dubey) |
Age ( उम्र ) | 22 वर्ष (22 Years) |
Birthdate ( जन्मतिथि ) | 23 जुलाई 2002 (23 July 2002) |
Birthplace ( जन्मस्थान ) | पुणे, महाराष्ट्र, भारत (Pune, Maharashtra) |
Nationality ( राष्ट्रीयता ) | भारतीय (Indian) |
Occupation ( पेशा ) | क्रिकेटर (Cricketer) |
Education ( शिक्षा ) | शुरुआती शिक्षा महाराष्ट्र में प्राप्त की |
राशि चक्र (Zodiac Sign) | सिंह राशि (Leo) |
IPL डेब्यू (IPL Debut) | मई 2025 |
टीम (IPL Team) | सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) |
1: हर्ष दुबे जन्म, बचपन|
2: हर्ष दुबे माता पिता भाई बहन|
3: हर्ष दुबे पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज|
4: हर्ष दुबे व्यवसाय (काम)|
5: हर्ष दुबे रंग रूप, लम्बाई|
6: हर्ष दुबे क्रिकेट डेब्यू और उपलब्धियां|
7: हर्ष दुबे नेट वर्थ|
8: हर्ष दुबे सोशल मीडिया|
1. हर्ष दुबे जन्म, बचपन| Harsh Dubey Birth.
हर्ष सुरेंद्र दुबे का जन्म 23 जुलाई 2002 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था| उनके पिता सुरेंद्र दुबे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे, और उनकी माता ज्योति तिवारी दुबे एक शिक्षिका हैं|
2010 में, उनके पिता की नौकरी के कारण परिवार नागपुर स्थानांतरित हो गया, जो हर्ष के क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ|
हर्ष की क्रिकेट के प्रति रुचि एक संयोगवश हुई घटना से शुरू हुई| एक दिन, जब वे और उनके पिता स्कूल की किताबें खरीदने निकले थे, तो रास्ता भटकने के कारण वे एक क्रिकेट मैदान के पास पहुंचे, जहाँ युवा खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे|
इस दृश्य ने हर्ष को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने क्रिकेट को अपना जुनून बना लिया|
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नागपुर के वायुसेना नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय से पूरी की|
उनके पिता ने उनके क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी, और उनकी माता ने भी उनके अभ्यास सत्रों में पूरा सहयोग दिया|
2. हर्ष दुबे माता पिता भाई बहन| Harsh Dubey Mother, Father, Sister, Brother.
माता का नाम ( Mother ‘s Name ) – ज्योति तिवारी दुबे (Jyoti Tiwari Dubey)
पिता का नाम ( Father ‘s Name )- सुरेंद्र दुबे (Surendra Dubey)
भाई का नाम ( Brother ‘s Name )- श्रेयांश दुबे (Shreyansh Dubey)
बहन का नाम ( Sister ‘s Name )- श्रीप्रिया दुबे (Shripriya Dubey)
3. हर्ष दुबे पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज| Harsh Dubey Education, School, College.
हर्ष दुबे ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, वायुसेना नगर, नागपुर (Kendriya Vidyalaya, Vayusena Nagar, Nagpur) से पूरी की|
उनका शुरू से ही झुकाव क्रिकेट की ओर था, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने खेल पर भी विशेष ध्यान दिया|
उनकी कॉलेज शिक्षा के बारे में सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि उन्होंने स्कूल के बाद क्रिकेट को ही अपना प्रमुख लक्ष्य बना लिया था और उसी दिशा में अपना करियर बनाया|
4. हर्ष दुबे व्यवसाय (काम)| Harsh Dubey Career.
हर्ष दुबे ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत विदर्भ टीम के साथ की| उन्होंने 28 फरवरी 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए डेब्यू किया, इसके बाद 4 नवंबर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया| उनका फर्स्ट-क्लास डेब्यू 27 दिसंबर 2022 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में हुआ|
2024–25 रणजी ट्रॉफी सीज़न में, हर्ष ने 69 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया और 476 रन भी बनाए, जिससे उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” का खिताब मिला|
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद, मई 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा आईपीएल में शामिल किया गया, जहाँ उन्होंने 19 मई 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया|
इसके अतिरिक्त, हर्ष को जून 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम में भी चुना गया है, जो उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं|
5. हर्ष दुबे रंग रूप, लम्बाई| Harsh Dubey Looks & Appearance.
हर्ष दुबे एक आकर्षक और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के धनी क्रिकेटर हैं| उनका चेहरा तेज़ और आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जो मैदान पर उनकी दृढ़ता और समर्पण को दर्शाता हैं|
उनके गेहुँआ रंग, गहरी काली आंखें और साधारण लेकिन प्रभावशाली रूप उन्हें युवा प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं| उनका लुक उनकी मेहनत, अनुशासन और पेशेवर दृष्टिकोण का प्रतीक हैं|
लम्बाई (Height) – लगभग 5 फीट 9 इंच (175 cm)
वजन (Weight) – लगभग 65 kg
बालों का रंग (Hair Color) – काला (Black)
आंखों का रंग (Eye Color) – काला (Black)
त्वचा का रंग (Skin Tone) – गेहुँआ (Wheatish)
6. हर्ष दुबे डेब्यू और उपलब्धियाँ| Harsh Dubey (Debut) and Achievements.
लिस्ट ए डेब्यू (List A Debut):
28 फरवरी 2021 – विदर्भ vs तमिलनाडु, विजय हजारे ट्रॉफी में|
टी20 डेब्यू (T20 Debut):
4 नवंबर 2021 – विदर्भ vs अरुणाचल प्रदेश, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में|
फर्स्ट क्लास डेब्यू (First-Class Debut):
27 दिसंबर 2022 – विदर्भ vs जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी में|
आईपीएल डेब्यू (IPL Debut):
19 मई 2025 – सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ|
हर्ष दुबे की उपलब्धियाँ | Harsh Dubey’s Achievements
रणजी ट्रॉफी 2024–25 में रिकॉर्ड प्रदर्शन-
एक सीज़न में 69 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने|
उसी सीज़न में 476 रन भी बनाए|
“प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुने गए|
आईपीएल 2025 डेब्यू-
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 19 मई 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया|
उन्हें ₹30 लाख में टीम ने साइन किया|
भारत ‘ए’ टीम में चयन (2025)-
इंग्लैंड दौरे के लिए India A स्क्वॉड में शामिल किए गए|
7. हर्ष दुबे नेट वर्थ| Harsh Dubey Income & Net Worth.
कुल अनुमानित नेट वर्थ (2025): ₹50–70 लाख
इसमें घरेलू क्रिकेट मैच फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अन्य स्रोतों से होने वाली आय शामिल हैं|
आईपीएल 2025 अनुबंध: ₹30 लाख
हर्ष दुबे को मई 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹30 लाख के अनुबंध पर आईपीएल टीम में शामिल किया|
8. हर्ष दुबे सोशल मीडिया| Harsh Dubey Instagram & Social Media)
निष्कर्ष:-
हर्ष दुबे एक मेहनती, प्रतिभाशाली और समर्पित युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया हैं| उन्होंने रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं|
आईपीएल और इंडिया ‘ए’ टीम तक पहुंचना उनके उज्जवल भविष्य की झलक देता हैं| हर्ष दुबे आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का एक मजबूत स्तंभ बन सकते हैं|