Narendra Modi Biography

Narendra Modi Biography: Age, Caste, Education, Achievements & Inspiring Journey

नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपने कार्यों और नेतृत्व के कारण प्रसिद्ध हैं। वे भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं| और स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले व्यक्ति हैं| जो इस सर्वोच्च पद पर आसीन हुए|

मोदी जी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा| इस जीत ने उन्हें एक मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में स्थापित किया|

नरेन्द्र मोदी एक प्रेरणादायक और कर्मठ नेता माने जाते हैं| उन्होंने देश के विकास और समाज कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं| चाहे वह गंगा नदी की सफाई हो, स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत, या किसानों के हित में लिए गए निर्णय — मोदी जी ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हैं|

“मोदी है तो मुमकिन है: नया भारत, नया सपना”

Name ( नाम )नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi)
 Age ( उम्र )

74  वर्ष (74  Years)

 Birthdate

( जन्मतिथि ) 

17 सितंबर 1950 (17 September 1950)
जन्मस्थान (Birthplace)वडनगर, मेहसाणा, गुजरात, भारत (Vadnagar, Mehsana, Gujarat, India)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय (Indian)
पेशा (Occupation)राजनेता, लेखक, वक्ता (Politician, Author, Speaker)
शिक्षा (Education) गुजरात विश्वविद्यालय (MA in Political Science), दिल्ली विश्वविद्यालय (Distance Education)
राजनीतिक शुरुआत (Political Debut)1985 – भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल
शौक (Hobby)पढ़ना, योग, लेखन, फोटोग्राफी, यात्रा (Reading, Yoga, Writing, Photography, Travel)
संबंध (Relationship)जशोदाबेन नरेंद्र मोदी (पत्नी) – (विवाहित, परंतु साथ नहीं रहते)

1: नरेंद्र मोदी जन्म, बचपन|  
2: नरेंद्र मोदी माता पिता भाई बहन| 
3: नरेंद्र मोदी पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज|
4: नरेंद्र मोदी व्यवसाय (काम)| 
5: नरेंद्र मोदी  रंग रूप, लम्बाई|  
6: नरेंद्र मोदी विवाह संबंधित वर्णन| 
7: नरेंद्र मोदी  नेट वर्थ|
8:नरेंद्र मोदी  सम्मान और पुरस्कार|
9. नरेंद्र मोदी 2014 उम्मीदवार|
10. नरेंद्र मोदी की स्थिति लोकसभा में|
11. नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया|

1. नरेंद्र मोदी जन्म, बचपन| Narendra Modi Birth.  

नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे शहर वडनगर में हुआ था| वडनगर मेहसाणा जिले में स्थित हैं| जो गुजरात राज्य का हिस्सा है| मोदी जी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था, जो तेली (घाची) समुदाय से संबंधित था|

नरेंद्र मोदी अपने बचपन में बहुत छोटे और साधारण घर में रहते थे| उनका बचपन संघर्षपूर्ण था और उन्होंने अपनी कम उम्र में ही कई उतार-चढ़ाव देखे| मोदी जी का बचपन गरीबी में बीता|

वे बचपन में अपने पिता की चाय की दुकान पर उनके साथ चाय बेचते थे| उनकी माताजी दूसरों के घरों में बर्तन धोने का काम किया करती थीं, और उन्हें दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिलता था|

मोदी जी ने हर चुनौती को अवसर मानकर उसका सामना किया| उन्हें बचपन से ही पढ़ाई में बहुत रुचि थी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में, यानी 1967 में, अपना घर छोड़ दिया|

घर छोड़ने के बाद उन्होंने कई आश्रमों में जीवन बिताया। इसी दौरान उन्होंने दुनिया को करीब से देखा और गहराई से समझा|

दो साल बाद मोदी जी अपने घर लौट आए| घर लौटने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य बन गए और ईमानदारी से अपना कार्य करने लगे| वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास करते थे|


2. नरेंद्र मोदी माता पिता भाई बहन| Narendra Modi Mother, Father, Sister, Brother.

 माता का नाम ( Mother ‘s Name )हीराबेन मोदी (Heeraben Modi)

 पिता का नाम ( Father ‘s Name ) – दामोदरदास मूलचंद मोदी (Damodardas Mulchand Modi)

भाई का नाम ( Brother ‘s Name ) – सोमाभाई मोदी (Soma Bhai Modi)

                                                   पंकज मोदी (Pankaj Modi)

                                             अमृत मोदी (Amrut Modi)

                                                 प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi)

बहन का नाम (Sister’s Name) – तारा मोदी (Tara Modi)

पत्नी का नाम (Wife’s Name) – जशोदाबेन मोदी (Jashodaben Modi)

3. नरेंद्र मोदी पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज| Narendra Modi Education, School, College.

स्कूल (School)

नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के वडनगर शहर के एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की|

बचपन में वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता की चाय की दुकान पर भी काम करते थे|

वे एक औसत छात्र थे, लेकिन वाद-विवाद, भाषण, और नाटक जैसी गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे|

कॉलेज और उच्च शिक्षा (College and Higher Education)

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (School of Open Learning) से राजनीति विज्ञान में स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की|

इसके बाद उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ही स्नातकोत्तर (M.A.) की डिग्री हासिल की|

4.  नरेंद्र मोदी  व्यवसाय (काम)| Narendra Modi Career.

नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा केवल एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक समर्पित कार्यकर्ता, संगठनकर्ता और कुशल प्रशासक की भी हैं| उनका करियर साधारण पृष्ठभूमि से शुरू होकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुँचा — जो अपने आप में एक प्रेरणा हैं|

प्रारंभिक जीवन में काम-

बचपन में नरेंद्र मोदी ने अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम किया|

कुछ समय बाद उन्होंने अपने भाई के साथ बस स्टैंड पर चाय की एक छोटी दुकान भी चलाई|

इन कार्यों से उन्होंने आत्मनिर्भरता, संघर्ष और अनुशासन का पाठ सीखा|

संघ से जुड़ाव-

किशोरावस्था में ही नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव बना लिया|

वे पूर्णकालिक स्वयंसेवक बने और अनुशासन, नेतृत्व, तथा सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई|

संघ के माध्यम से उन्हें जनसंपर्क और संगठन कौशल का अनुभव मिला|

राजनीतिक करियर की शुरुआत-

नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक कार्यों से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की|

वे 1995 में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव, और बाद में संगठन महासचिव बने|

गुजरात में पार्टी को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा|

मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल (2001–2014)

2001 में, नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने|

उन्होंने तीन बार लगातार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया (2001–2014)

उनके कार्यकाल में गुजरात में विकास, औद्योगीकरण, बिजली व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर कई उपलब्धियाँ दर्ज की गई|

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में (2014–वर्तमान)

2014 में, नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी का नेतृत्व किया और अभूतपूर्व बहुमत से जीत हासिल की|

वे 26 मई 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री बने|

2019 में, वे दोबारा भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री चुने गए|

प्रमुख योजनाएँ और पहलें-

स्वच्छ भारत मिशन

जन धन योजना

मेक इन इंडिया

डिजिटल इंडिया

आत्मनिर्भर भारत

उज्ज्वला योजना

5. नरेंद्र मोदी रंग रूप, लम्बाई| Narendra Modi Looks & Appearance.

लम्बाई (Height) – 5 फीट 7 इंच लगभग 170cm 

वजन (Weight) – 70 kg लगभग  

बालों का रंग (Hair Color) – सफेद (White)

आंखों का रंग (Eye Color) – काला (Black)

त्वचा का रंग (Skin Tone) – गेहुआ (Wheatish)

पोशाक शैली (Dressing Style) – सादा लेकिन प्रभावशाली| नरेंद्र मोदी प्रायः भारतीय पारंपरिक वस्त्रों जैसे कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखाई देते हैं| अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वे सूट और स्टाइलिश जैकेट्स में भी नजर आते हैं| उनका पहनावा हमेशा साफ-सुथरा, सजीला और आत्मविश्वास से भरा होता हैं|

6. मोदी के विवाह से सम्बंधित वर्णन| Narendra Modi’s Marriage. 

नरेंद्र मोदी की सगाई मात्र 13 वर्ष की उम्र में हो गई थी और उनकी शादी 17 वर्ष की उम्र में जशोदाबेन चमनलाल नाम की महिला से हुई| हालांकि, फाइनेंसियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने कुछ समय साथ बिताया, लेकिन बाद में वे एक-दूसरे के लिए अजनबी बन गए| कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी से कुछ ऐसी इच्छाएँ व्यक्त की थीं, जिनके कारण उनका साथ चल नहीं सका|

कुछ लेखकों का यह भी मानना है कि शादी जरूर हुई, लेकिन वे कभी साथ नहीं रहे क्योंकि शादी के कुछ साल बाद नरेंद्र मोदी ने अपना घर छोड़ दिया। इस प्रकार उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया|

इस विवाह को लेकर कई बार विवाद और सवाल उठे| पिछले कई वर्षों तक नरेंद्र मोदी ने अपने विवाह के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा| उन्होंने कहा था कि इस बारे में चुप रहना कोई पाप नहीं हैं| उनका यह भी मानना था कि एक अविवाहित व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहतर लड़ाई लड़ सकता है क्योंकि उसे परिवार की चिंता नहीं होती|

आखिरकार, उन्होंने जशोदाबेन को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया और सार्वजनिक रूप से शपथ पत्र दिखाकर भी इस बात की पुष्टि की|

7. नरेंद्र मोदी नेट वर्थ| Narendra Modi Income & Net Worth.

कुल संपत्ति (Net Worth)-

कुल संपत्ति- ₹3.02 करोड़ (लगभग $400,000 USD)

बैंक में सावधि जमा (Fixed Deposits)- ₹2.85 करोड़ (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में)

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)- ₹9.12 लाख

नकद राशि- ₹52,920

सोने की अंगूठियाँ- 4 अंगूठियाँ, कुल मूल्य ₹2.68 लाख

चल-अचल संपत्ति- न कोई घर, न कोई भूमि, न कोई वाहन

 वेतन और आय (Salary & Income)-

मासिक वेतन: ₹1.66 लाख, जिसमें शामिल हैं-

मूल वेतन- ₹50,000

संसदीय भत्ता- ₹45,000

खर्च भत्ता- ₹3,000

दैनिक भत्ता- ₹2,000

वार्षिक आय (2022-23)- ₹23.56 लाख

8. नरेंद्र मोदी सम्मान और पुरस्कार| Narendra Modi Honours and Awards. 

वर्ष (Year)सम्मान / पुरस्कार का नाम (Award Name)देश / संस्था (Country/Institution)विवरण (Description)
2025इंडियन ओशन का ग्रैंड कमांडर (Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean)मॉरीशस (Mauritius)मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Mauritius)
2024ड्रुक ग्यालपो का ऑर्डर (Order of the Druk Gyalpo)भूटान (Bhutan)भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Bhutan)
2024सेंट एंड्रयू द एपोस्टल का ऑर्डर (Order of St. Andrew the Apostle)रूस (Russia)रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Russia)
2024मुबारक अल-कबीर का ऑर्डर (Order of Mubarak Al-Kabeer)कुवैत (Kuwait)कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Kuwait)
2024एक्सीलेंस का ऑर्डर (Order of Excellence)गयाना (Guyana)गयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Guyana)
2024डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (Dominica Award of Honour)डोमिनिका (Dominica)सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान (Top national honour of Dominica)
2024ऑर्डर ऑफ द नाइजर (Grand Commander of the Order of the Niger)नाइजीरिया (Nigeria) दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Second highest honour of Nigeria)
2023ऑर्डर ऑफ द नाइल (Order of the Nile)मिस्र (Egypt)मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Egypt)
2023लीजन ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस (Grand Cross of the Legion of Honour)फ्रांस (France)फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान (Highest honour of France)
2023ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस (Grand Cross of the Order of Honour)ग्रीस (Greece)ग्रीस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honour of Greece)
2023लोगोहू ऑर्डर का ग्रैंड कंपेनियन (Grand Companion of the Order of Logohu)पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Top honour of Papua New Guinea)
2023ऑर्डर ऑफ फिजी का कंपेनियन (Companion of the Order of Fiji)फिजी (Fiji)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest honour of Fiji)
2023एबाकल अवॉर्ड (Ebakl Award)पलाऊ (Palau)पारंपरिक सांस्कृतिक सम्मान (Cultural and traditional honour)
2020 लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit)अमेरिका (USA)उच्च सैन्य सम्मान (High military honour of the US)
2019ज़ायेद का ऑर्डर (Order of Zayed)यूएई (UAE)यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest honour of UAE)
2019हमद ऑर्डर ऑफ रिनेसां (King Hamad Order of the Renaissance)बहरीन (Bahrain)तीसरा सर्वोच्च सम्मान (Third highest civilian honour)
2019निशान इज़्ज़ुद्दीन (Nishan Izzuddeen)मालदीव (Maldives)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest honour of Maldives)
2018स्टेट ऑफ फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर (Grand Collar of the State of Palestine)फिलिस्तीन (Palestine)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Top honour of Palestine)
2018चैंपियंस ऑफ द अर्थ (Champions of the Earth Award)संयुक्त राष्ट्र (UN)पर्यावरण में वैश्विक नेतृत्व के लिए (For global leadership in environment)
2016अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ऑर्डर (Order of Abdulaziz Al Saud)सऊदी अरब (Saudi Arabia)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest honour of Saudi Arabia)
2016अमानुल्लाह खान स्टेट ऑर्डर (State Order of Ghazi Amir Amanullah Khan) अफगानिस्तान (Afghanistan)सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest honour of Afghanistan)

9. 2014 चुनाव पीएम उम्मीदवार | 2014 Elections PM Candidate. 

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यसमिति की बैठक में नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई| इसके बाद 13 सितम्बर 2013 को पार्टी की संसदीय बोर्ड बैठक में नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया|

इस महत्वपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी मौजूद नहीं रहे, जबकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की|

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की कमान फिर से राजनाथ सिंह को सौंप दी| प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मोदी ने देश में कई बड़ी रैलियां कीं, जिनमें पहली रैली हरियाणा के रेवाड़ी शहर में आयोजित हुई|

उन्होंने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और वडोदरा (गुजरात) — दोनों लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और दोनों जगहों से भारी मतों से विजय प्राप्त की|

10. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी की स्थिति | Narendra Modi’s Position in 2014 Lok Sabha Elections. 

2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी देश की जनता के बीच प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे| समाचार चैनलों और प्रमुख समाचार पत्रों द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों में मोदी को जनता की पहली पसंद बताया गया|

सितंबर 2016 में निल्सन होल्डिंग्स और इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 100 भारतीय कॉरपोरेट्स में से 74 ने नरेंद्र मोदी को बेहतर प्रधानमंत्री माना, जबकि केवल 7 कॉरपोरेट्स ने राहुल गांधी को उपयुक्त माना|

जहाँ एक ओर नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने मोदी को बेहतर प्रधानमंत्री नहीं माना, वहीं प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों जगदीश भगवती और अरविंद पानगड़िया ने मोदी की आर्थिक नीतियों की सराहना की|
योग गुरु स्वामी रामदेव और कथावाचक मुरारी बापू ने भी नरेंद्र मोदी को एक सशक्त और योग्य नेता के रूप में समर्थन दिया|

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी चुनावी दौरा किया| उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 437 बड़ी रैलियाँ, 3D सभाएं, ‘चाय पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों सहित कुल 5827 प्रचार कार्यक्रम किए|

मोदी जी ने 26 मार्च 2017 को अपने चुनाव अभियान की शुरुआत माँ वैष्णो देवी के दर्शन के साथ जम्मू से की, और यह अभियान बलिया (उत्तर प्रदेश) — जहाँ स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म हुआ था — वहाँ समाप्त किया|

11. नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया| Narendra Modi  Instagram & Social Media)

निष्कर्ष:-

2014 के लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुए| उनकी लोकप्रियता, नेतृत्व क्षमता और जनता से सीधा संवाद करने की शैली ने उन्हें देश की पहली पसंद बना दिया| व्यापक प्रचार, दृढ़ विचारधारा और मजबूत समर्थन के बल पर उन्होंने देशभर में लोगों के दिलों में जगह बनाई|

यह चुनाव केवल एक राजनीतिक परिवर्तन नहीं था, बल्कि भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत भी थी|

Home
Instagram
X (Twitter)
Facebook
Biography