Nita Ambani Biography

Nita Ambani Biography: Age, Family, Business Role, Philanthropy & Inspiring Life Journey

नीता अंबानी, भारत की सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक महिलाओं में से एक हैं| वह सिर्फ एक अरबपति बिज़नेसमैन की पत्नी नहीं, बल्कि खुद एक सशक्त महिला उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, और खेलों की सशक्त समर्थक भी हैं|

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के नाते उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बड़ा योगदान दिया है|

एक साधारण परिवार से शुरू हुई नीता अंबानी की यात्रा, आज उन्हें भारत की सबसे सम्मानित महिलाओं में शामिल करती है|

उनकी कहानी में संघर्ष, समर्पण और सफलता की ऐसी मिसाल है जो लाखों महिलाओं को प्रेरित करती है| वह मुंबई इंडियंस (IPL Team) की मालकिन हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं|

Name ( नाम )

नीता अंबानी

(Nita Ambani)

 Age ( उम्र )

61 वर्ष

(61 Years)

 Birthdate

( जन्मतिथि ) 

1 नवंबर 1963

(1 November 1963)

Birthplace

( जन्मस्थान ) 

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत (Mumbai, Maharashtra, India)

  Nationality 

( राष्ट्रीयता )

भारतीय (Indian)

Occupation

( पेशा )

समाजसेवी, बिजनेसवुमन, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन

 Education 

( शिक्षा )

नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से कॉमर्स ग्रेजुएशन (B.Com)

Famous For

(प्रसिद्ध भूमिका)

रिलायंस फाउंडेशन, मुंबई इंडियंस की मालिक, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य
Awards & Recognition (पुरस्कार और सम्मान)IOC (International Olympic Committee) की पहली भारतीय महिला सदस्य (2016), NDTV Indian of the Year – CSR category

Philanthropy

(सामाजिक योगदान)

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवा, खेल

 Relationship

( सबंध )

विवाहित (Married) – मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष

Business Role

(बिजनेस भूमिका)

IOC (International Olympic Committee) की पहली भारतीय महिला सदस्य (2016), NDTV Indian of the Year – CSR category

 

1: नीता अंबानी जन्म, बचपन|

2: नीता अंबानी माता-पिता,भाई, बहू, पति,बच्चे|

3: नीता अंबानी शिक्षा, स्कूल और कॉलेज|

4: नीता अंबानी करियर और रिलायंस फाउंडेशन में भूमिका|

5: नीता अंबानी रंग-रूप लंबाई|

6: नीता अंबानी शादी का सफर|

7: नीता अंबानी सामाजिक योगदान|

8: नीता अंबानी और खेलों में योगदान – मुंबई इंडियंस और ओलंपिक से जुड़ाव|

9:  नीता अंबानी की नेट वर्थ|

10: नीता अंबानी सम्मान, पुरस्कार और मान्यताएँ|

11: नीता अंबानी सोशल मीडिया|

12: नीता अंबानी से जुड़े कुछ रोचक और अनसुने तथ्य|

13: नीता अंबानी से सीखने योग्य बाते|

1. Nita Ambani Birth| नीता अंबानी जन्म, बचपन

नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक साधारण गुजराती परिवार में हुआ था| उनका पूरा नाम नीता दलाल है|

उनके पिता रविंद्रभाई दलाल एक वरिष्ठ कर्मचारी थे जो बिरला समूह से जुड़े थे, जबकि उनकी मां एक घरेलू महिला थीं|

नीता का बचपन बेहद अनुशासित और मध्यमवर्गीय संस्कारों के बीच बीता। शुरू से ही वे पढ़ाई के साथ-साथ भरतनाट्यम नृत्य में गहरी रुचि रखती थीं| बचपन से ही उन्होंने कला और संस्कृति में गहरी भागीदारी दिखाई और कई स्टेज परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया|

उनका पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ जहाँ शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को बहुत महत्त्व दिया जाता था| यही कारण है कि वे बड़े होकर एक शिक्षिका बनीं और उसके बाद एक समाजसेविका, व्यवसायिक महिला और खेल-प्रशासिका के रूप में देशभर में जानी गई|

2. Nita Ambani Mother, Father, Sister, Brother, Husband, Children| नीता अंबानी माता पिता भाई बहन पति बच्चे

माता का नाम ( Mother ‘s Name ) – पोन्नाम्बलाल दलाल (Ponnambalal Dalal)

 पिता का नाम ( Father ‘s Name ) -रविंद्रभाई दलाल (Ravindrabhai Dalal)

भाई का नाम ( Brother ‘s Name ) – नितिन दलाल (Nitin Dalal)

पति का नाम ( Husband’s Name ) -मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

बेटी का नाम ( Daughter’s Name ) – ईशा अंबानी (Isha Ambani)

दामाद का नाम ( Son-in-Law’s Name )- आनंद पीरामल (Anand Piramal)

बेटे का नाम ( Son’s Name ) – आकाश अंबानी, अनंत अंबानी (Akash Ambani, Anant Ambani)

बहु का नाम ( Daughter in Law’s Name ) – श्लोका मेहता (आकाश की पत्नी)Shloka Mehta (Akash’s Wife),

                                                                 राधिका मर्चेंट (अनंत की पत्नी)Radhika Merchant (Anant’s Wife)

3. Nita Ambani Education, School, College| नीता अंबानी पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज

नीता ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से की और आगे चलकर नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की|

शिक्षा के दौरान ही उन्होंने भरतनाट्यम में भी महारत हासिल की|

4. Nita Ambani’s Career and Role in Reliance FoundationCareer |नीता अंबानी करियर और रिलायंस फाउंडेशन में भूमिका

करियर की शुरुआत-

नीता अंबानी ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षिका (Teacher) के रूप में की थी| वे एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं और कला-संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखती हैं| शादी के बाद उन्होंने न केवल अपने पारिवारिक जीवन को संतुलित रखा, बल्कि समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया|

 रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना और भूमिका

2009 में नीता अंबानी ने Reliance Foundation की स्थापना की, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की परोपकारी शाखा है| वे इसकी संस्थापक और चेयरपर्सन हैं|

 उनकी भूमिका

शिक्षा (Education)

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) की स्थापना की, जो भारत के टॉप स्कूलों में गिना जाता है|

ग्रामीण भारत में स्कूल, छात्रवृत्तियाँ और डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया|

स्वास्थ्य (Health)

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल क्लिनिक, अस्पताल, और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी योजनाएँ चलाई|

खेल (Sports)

मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन के रूप में युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया|

2016 में वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की पहली भारतीय महिला सदस्य बनीं|

महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)

महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया|

5. Nita Ambani Looks & Appearance| नीता अंबानी रंग रूप, लम्बाई

लम्बाई (Height) – 5 फीट 5 इंच (165cm)

वजन (Weight) – 58 kg लगभग  

बालों का रंग (Hair Color) – काला (Black)

आंखों का रंग (Eye Color) – भूरा (Brown)

त्वचा का रंग (Complexion)  – गोरा (Fair)

6.  Nita Ambani Journey of Marriage| नीता अंबानी शादी का सफर

नीता अंबानी की शादी भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी से साल 1985 में हुई थी| उनकी मुलाकात तब हुई जब धीरूभाई अंबानी ने नीता को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतनाट्यम करते देखा और उन्हें मुकेश से मिलने का सुझाव दिया|

मुकेश और नीता की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्यार में| मुकेश ने नीता को एक फोन कॉल पर शादी के लिए प्रपोज किया, जो आज एक प्यारी प्रेम कहानी मानी जाती हैं|

शादी के बाद नीता अंबानी ने एक आदर्श पत्नी और माँ की भूमिका निभाई। उन्होंने तीन बच्चोंआकाश, ईशा और अनंत अंबानी – की परवरिश की|

साथ ही, उन्होंने अपने करियर में भी बड़ा योगदान दिया और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के रूप में समाज सेवा से जुड़ीं|

नीता का वैवाहिक जीवन परंपरा और आधुनिक सोच का बेहतरीन संतुलन है, जो लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं|

7. Nita Ambani Social Contributions and Philanthropic Work| नीता अंबानी सामाजिक योगदान

नीता अंबानी ने 2010 में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की, जो भारत की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में से एक हैं| उनका मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और खेलों को बढ़ावा देना हैं|

शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक हैं| यह स्कूल कई गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप देता हैं|

स्वास्थ्य- ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, मोबाइल हेल्थ क्लीनिक, और कोविड-19 में ऑक्सीजन व दवाओं की मदद की|

खेल मुंबई इंडियंस की मालकिन होने के साथ-साथ ओलंपिक के लिए भी भारतीय खिलाड़ियों को समर्थन देती हैं|

ग्राम विकास- महिलाओं को रोजगार देने के लिए स्वरोजगार और SHGs (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स) बनवाए हैं|

8. Nita Ambani’s Contribution to Sports: From Mumbai Indians to the Olympics| नीता अंबानी और खेलों में योगदान – मुंबई इंडियंस और ओलंपिक से जुड़ाव

नीता अंबानी IPL टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं और उन्होंने इसे कई बार चैम्पियन बनते देखा है| इसके अलावा, वे इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की पहली भारतीय महिला सदस्य भी हैं|

9. Nita Ambani Net Worth| नीता अंबानी की नेट वर्थ

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार, नीता अंबानी की व्यक्तिगत नेट वर्थ का अनुमान ₹2,340 करोड़ से ₹2,510 करोड़ (लगभग USD 280–300 मिलियन) के बीच लगाया गया हैं|

वहीं, मुकेश अंबानी सहित उनका परिवार व्यापक रूप से अमीरी में शामिल है—Reliance परिवार की कुल संपत्ति लगभग $309 बिलियन (₹ 25.75 लाख करोड़) है|

नीता अंबानी की नेट वर्थ में रिलायंस फाउंडेशन में उनकी भूमिका, मुंबई इंडियंस टीम की सह-ownership, और उच्च मूल्य संपत्तियाँ जैसे Antilia निवास और लग्ज़री कार शामिल हैं|

10. Nita Ambani  Awards, Honors & Recognitions|नीता अंबानी सम्मान, पुरस्कार और मान्यताएँ

2016 में, नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की पहली भारतीय महिला सदस्य चुना गया|

उन्हें फोर्ब्स एशिया की50 Most Powerful Businesswomen सूची में शामिल किया गया|

नीता अंबानी को उनके सामाजिक योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका हैं|

Yale University, London School of Economics जैसी संस्थाओं ने उनके कार्यों की सराहना की हैं|

‘Businesswoman of the Year’ जैसे खिताब भी उन्हें मिले हैं|

11. नीता अंबानी सोशल मीडिया|  Nita Ambani Instagram & Social Media)

नीता अंबानी का खुद का कोई आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, लेकिन उनके कार्यों की जानकारी रिलायंस फाउंडेशन, मुंबई इंडियंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के माध्यम से मिलती रहती हैं|

12. Nita Ambani Unknown’s Facts| नीता अंबानी से जुड़े कुछ रोचक और अनसुने तथ्य

1. नीता अंबानी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं|

2. उन्होंने एक शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया था|

3. वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक हैं|

4. उन्होंने 40 किलो वजन कम कर एक नया जीवनशैली अपनाई|

5. 2016 में वे IOC (ओलंपिक समिति) की पहली भारतीय महिला बनीं|

6. मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन हैं और उसकी सफलता में अहम भूमिका रही|

7. वे एंटीलिया जैसे विश्व-प्रसिद्ध घर की सह-मालकिन हैं|

8. शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं|

13. Nita Ambani Lessons to Learn from Her Life| नीता अंबानी से सीखने योग्य बाते

बड़े सपने देखो एक स्कूल टीचर से अरबों की कंपनी की चेयरपर्सन बनना यह सिखाता है कि मेहनत से कुछ भी संभव हैं|

सेहत को प्राथमिकता दो उन्होंने 40 किलो वजन कम किया, यह प्रेरणा देता है कि फिटनेस ज़रूरी हैं|

Balancing लाइफ परिवार और करियर दोनों को उन्होंने संतुलन से संभाला, जो सभी के लिए सीख हैं|

समाजसेवा में आगे रहो रिलायंस फाउंडेशन के ज़रिए शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में उन्होंने अहम योगदान दिया|

खेलों को बढ़ावा मुंबई इंडियंस और ओलंपिक से जुड़ाव दिखाता है कि खेलों में निवेश भविष्य निर्माण हैं|

निष्कर्ष:-

नीता अंबानी सिर्फ एक उद्योगपति की पत्नी ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक महिला नेता, समाजसेविका और खेल प्रेमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं|

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे क्षेत्रों में जो योगदान दिया है, वह भारत के विकास में एक मजबूत भूमिका निभाता हैं|

उनका जीवन यह सिखाता है कि कैसे एक आम महिला भी अपने दृढ़ निश्चय, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता के बल पर असाधारण ऊँचाइयाँ छू सकती है| उनके कार्य आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं|

नीता अंबानी का जीवन हम सभी को प्रेरित करता है कि कैसे समर्पण और सेवा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है| अगर आप Sunjay Kapur के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें|

Home
Instagram
X (Twitter)
Facebook
Biography