
PM-Kisan Yojana 2025: जानिए ₹6000 की शानदार योजना की पूरी गाइड हिंदी में
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां किसानों की मेहनत पर पूरा देश टिका है|
लेकिन छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति अक्सर कमजोर रहती है| इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक बेहद सराहनीय योजना शुरू की — प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN Yojana)
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की सीधी सहायता दी जाती है, वह भी बिना किसी बिचौलिए के, सीधे उनके बैंक खाते में|
आज हम जानेंगे कि ये योजना क्या है, कौन पात्र है, eKYC कैसे करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें, और अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें|
PM-Kisan Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी|
इसका उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक सहारा देना है, जिससे वे खेती की ज़रूरी ज़रूरतें पूरी कर सकें|
(PM-Kisan Yojana 2025) योजना की मुख्य बातें-
हर साल ₹6000 की सहायता|
तीन किश्तों में ₹2000-₹2000 करके|
पैसा सीधे बैंक खाते में DBT से|
भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित योजना|
(PM-Kisan Yojana 2025) पात्रता और अपात्रता (Eligibility Criteria)
कौन पात्र हैं?
जिनके पास खेती योग्य ज़मीन है|
जमीन का रिकॉर्ड किसान के नाम पर है|
बैंक अकाउंट और Aadhaar कार्ड लिंक है|
कौन अपात्र हैं?
जिनके परिवार में कोई इनकम टैक्स दाता है|
सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर आदि|
सांसद/विधायक, नगर निकाय पदाधिकारी|
संस्थागत ज़मींदार (company, trust)
PM-Kisan की किश्तें कब आती हैं?
साल में तीन बार ₹2000 की किश्त आती है-
किस्त | अवधि | राशि |
---|---|---|
पहली किश्त | अप्रैल – जुलाई | ₹2000 |
दूसरी किश्त | अगस्त – नवंबर | ₹2000 |
तीसरी किश्त | दिसंबर – मार्च | ₹2000 |
PM-Kisan eKYC कैसे करें?
सरकार ने eKYC को अनिवार्य कर दिया है। बिना eKYC के पैसा नहीं आएगा|
मोबाइल से OTP के ज़रिए-
वेबसाइट खोलें: https://pmkisan.gov.in
eKYC पर क्लिक करें|
अपना Aadhaar नंबर डालें|
मोबाइल पर OTP आएगा – दर्ज करें|
eKYC Complete|
CSC सेंटर से-
अपने नज़दीकी CSC पर जाएँ|
Aadhaar और मोबाइल नंबर दें|
बायोमेट्रिक से eKYC कराए|
रसीद लें|
लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?
वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
“Beneficiary List” पर क्लिक करें|
राज्य, ज़िला, ब्लॉक और गांव चुनें|
लिस्ट में नाम देखें|
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
निम्न कारण हो सकते हैं-
eKYC नहीं हुआ|
आधार और बैंक खाता mismatch|
जमीन के दस्तावेज़ अपडेट नहीं हैं|
नाम लिस्ट में नहीं|
समाधान-
eKYC अपडेट करें|
बैंक से लिंक Aadhaar नंबर मिलाए|
गांव के पटवारी से जमीन रिकॉर्ड मिलाए|
हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें|
PM-Kisan हेल्पलाइन नंबर और जरूरी लिंक-
सेवा | विवरण |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | |
हेल्पलाइन नंबर | 155261, 011-24300606 |
SMS चेक | PMKISAN <space> Aadhaar No भेजें 155261 पर |
निष्कर्ष-
PM-Kisan Yojana भारत सरकार की एक बेहतरीन पहल है जो किसानों की ज़िंदगी में आर्थिक स्थिरता लाने का प्रयास कर रही है|
लेकिन इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए किसानों को समय पर eKYC, बैंक डिटेल्स और जमीन रिकॉर्ड अपडेट रखना ज़रूरी है|
अगर आपने अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, तो आज ही pmkisan.gov.in पर जाकर अपना नाम रजिस्टर कराए|
ये भी पढ़ें- Click Here