
William Shakespeare Biography, Plays, Poems, Books, Education, Achievements & More
क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कौन सा लेखक है जिसकी रचनाएँ सदियों बाद भी पढ़ी, देखी और मंचित की जाती हैं? विलियम शेक्सपियर, जिन्हें “Bard of Avon” के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे महान कवि, नाटककार और साहित्यकारों में से एक हैं| उनके नाटक और कविताएँ न केवल अंग्रेजी साहित्य बल्कि पूरी दुनिया की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुकी हैं| “Romeo and Juliet”, “Hamlet”, “Macbeth” जैसे नाटकों ने प्रेम, शक्ति, महत्वाकांक्षा और त्रासदी को एक नए रूप में प्रस्तुत किया|
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेक्सपियर का व्यक्तिगत जीवन भी उतना ही रहस्यमय है जितनी उनकी कहानियाँ? उनके जन्म, शिक्षा, लेखन शैली और योगदान के बारे में अनगिनत सवाल आज भी अनुत्तरित हैं
आइए, इस लेख में हम शेक्सपियर के जीवन और उनकी महान कृतियों की गहराई से पड़ताल करें|
“शब्दों के जादूगर, साहित्य के सम्राट – विलियम शेक्सपियर अमर हैं आज भी साथ!”
Name ( नाम ) | विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) |
Age ( उम्र ) | 52 वर्ष (52 Years) |
Birthdate ( जन्मतिथि ) | 23 अप्रैल 1564 (23 April 1564) |
Birthplace ( जन्मस्थान ) | स्ट्रैटफ़ोर्ड-अपॉन-एवन, इंग्लैंड (Stratford-upon-Avon, England) |
Nationality ( राष्ट्रीयता ) | अंग्रेज़ (British) |
Occupation ( पेशा ) | नाटककार, कवि, अभिनेता (Playwright, Poet, Actor) |
Education ( शिक्षा ) | ग्रामर स्कूल, स्ट्रैटफ़ोर्ड (Grammar School, Stratford) |
प्रथम रचना (First Composition) प्रथम प्रकाशित रचना (First Published Work) | वेनस एंड अडोनिस (Venus and Adonis) – 1593 टाइटस एंड्रोनिकस (Titus Andronicus) – 1594 |
प्रसिद्धि का कारण (Famous For) | हेमलेट (Hamlet), मैकबेथ (Macbeth), रोमियो और जूलियट (Romeo and Juliet), ओथेलो (Othello), किंग लीयर (King Lear) |
Relationship ( सबंध ) | विवाहित |
प्रसिद्ध कविता (Famous Poem) | सोननेट्स (Sonnets) |
लोकप्रियता का कारण (Famous For) | अंग्रेजी साहित्य के महानतम नाटककार और कवि होने के कारण |
मृत्यु (Death) | 23 अप्रैल 1616 (23 April 1616) |
1: विलियम शेक्सपियर का जन्म बचपन|
2: विलियम शेक्सपियर माता पिता भाई बहन|
3: विलियम शेक्सपियर पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज|
4: विलियम शेक्सपियर व्यवसाय (काम)|
5: विलियम शेक्सपियर रंग रूप, लम्बाई|
6: विलियम शेक्सपियर पहली रचनाएं|
7: विलियम शेक्सपियर कविताएं और संगीत|
8: विलियम शेक्सपियर के पुरस्कार|
9: विलियम शेक्सपियर की मृत्यु|
10: विलियम शेक्सपियर सोशल मीडिया|
1. विलियम शेक्सपियर जन्म, बचपन| William Shakespeare Birth.
जन्म-
विलियम शेक्सपियर का जन्म 23 अप्रैल 1564 को इंग्लैंड के स्ट्रैटफ़ोर्ड अपॉन एवन (Stratford-upon-Avon) नामक छोटे से शहर में हुआ था|
माता-पिता उनके पिता जॉन शेक्सपियर एक व्यापारी और नगर अधिकारी थे, जबकि उनकी माँ मैरी आर्डेन एक सम्मानित परिवार से थी|
बचपन-
शेक्सपियर का बचपन एक मध्यमवर्गीय परिवार में बीता|
उन्होंने स्ट्रैटफ़ोर्ड ग्रामर स्कूल में शिक्षा ली, जहाँ उन्होंने लैटिन, इतिहास, कविता और थिएटर का अध्ययन किया|
आर्थिक कठिनाइयों के कारण, उन्हें अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी|
2. विलियम शेक्सपियर माता पिता भाई बहन| William Shakespeare Mother, Father, Sister, Brother,Child.
माता का नाम ( Mother ‘s Name ) – मैरी आर्डेन (Mary Arden)
पिता का नाम ( Father ‘s Name ) – जॉन शेक्सपियर (John Shakespeare)
बहन का नाम ( Sister’s Name ) – जोन शेक्सपियर (Joan Shakespeare)
पत्नी का नाम ( Wife’s Name) – ऐनी हैथवे (Anne Hathaway)
भाई का नाम (Brother’s Name)- गिल्बर्ट शेक्सपियर (Gilbert Shakespeare)
बेटी का नाम( Daughter’s Name)– सुज़ाना शेक्सपियर (Susanna Shakespeare)
जूडिथ शेक्सपियर (Judith Shakespeare)
बेटे का नाम( Son’s Name )- हैमनेट शेक्सपियर (Hamnet Shakespeare)
3. विलियम शेक्सपियर पढ़ाई, स्कूल, कॉलेज| William Shakespeare Education, School, College.
स्कूल-
विलियम शेक्सपियर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्ट्रैटफ़ोर्ड ग्रामर स्कूल (Stratford Grammar School) में ली| यहाँ उन्होंने लैटिन, ग्रीक, इतिहास, साहित्य और व्याकरण की पढ़ाई की|
कॉलेज-
शेक्सपियर ने किसी विश्वविद्यालय से औपचारिक उच्च शिक्षा (कॉलेज/डिग्री) प्राप्त नहीं की|
4.विलियम शेक्सपियर व्यवसाय (काम)| William Shakespeare Career.
विलियम शेक्सपियर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया| उनके प्रमुख व्यवसाय इस प्रकार थे|
नाटककार (Playwright)-
शेक्सपियर ने 39 नाटक लिखे, जिनमें “हेमलेट,” “मैकबेथ,” “रोमियो और जूलियट” जैसे प्रसिद्ध नाटक शामिल हैं|
कवि (Poet)-
उन्होंने 154 सॉनेट्स (छोटी कविताएँ) और कई महाकाव्य कविताएँ लिखीं, जो आज भी साहित्य में अमर हैं|
अभिनेता (Actor)-
वे अपने ही नाटकों में अभिनय भी करते थे और “Lord Chamberlain’s Men” नामक थिएटर कंपनी से जुड़े थे| और कई नाटकों में अभिनय किया, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपने नाटकों में राजा, भूत और दरबारी जैसे किरदार निभाए थे
थिएटर प्रबंधक (Theatre Manager)-
शेक्सपियर ने ग्लोब थिएटर (Globe Theatre) का सह-स्वामित्व लिया, जो लंदन में एक प्रतिष्ठित थिएटर था| यहाँ उनके नाटकों का मंचन होता था, और यह उस समय मनोरंजन का केंद्र बन गया था| उनके नाटकों की लोकप्रियता इतनी थी कि थिएटर हमेशा दर्शकों से भरा रहता था, और कई लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते थे|
5. विलियम शेक्सपियर रंग रूप, लम्बाई| William Shakespeare Looks & Appearance.
विलियम शेक्सपियर की असली तस्वीरें उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उनके प्रसिद्ध चित्रों के अनुसार, वे एक तेज नजरों वाले, साधारण लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे|
लम्बाई (Height) – 5 फीट 7 इंच (170 cm)
वजन (Weight) – लगभग 65 – 70 kg
बालों का रंग (Hair Color) – हल्के भूरे (Light Brown)
आंखों का रंग (Eye Color) – हेज़ल ब्राउन (Hazel Brown)
त्वचा का रंग (Skin Tone) – गोरा (Fair)
6. विलियम शेक्सपियर की पहली रचनाएं| William Shakespeare’s first writings.
पहली प्रकाशित रचना (First Published Work)-
“वेंयस एंड अडोनिस” (Venus and Adonis) – 1593
यह उनकी पहली प्रकाशित कविता थी, जो प्रेम और वासना के विषय पर आधारित थी| इसने उन्हें एक कवि के रूप में प्रसिद्धि दिलाई|
पहली नाटक (First Play)-
“हेनरी VI” (Henry VI) – 1590-1592
शेक्सपियर का पहला नाटक “हेनरी VI” माना जाता है, जो तीन भागों में लिखा गया एक ऐतिहासिक नाटक था|
पहली त्रासदी (First Tragedy)-
“टाइटस एंड्रोनिकस” (Titus Andronicus) – 1591-1592
यह उनका पहला त्रासदी नाटक था, जिसमें हिंसा, प्रतिशोध और क्रूरता को दर्शाया गया था|
पहली कॉमेडी (First Comedy)-
“द कॉमेडी ऑफ एरर्स” (The Comedy of Errors) – 1594
यह उनकी पहली हास्य नाटक थी, जिसमें गलत पहचान और हास्यास्पद परिस्थितियाँ शामिल थीं|
7. विलियम शेक्सपियर के पुरस्कार| William Shakespeare’s Prize.
विलियम शेक्सपियर को कोई पुरक्षकर नहीं मिआ हैं, क्योंकि उस जमाने में कोई पुरस्कार नहीं हुआ करते हैं|
उस समय साहित्य के लिए बड़े पुरस्कारों की परंपरा नहीं थी| हालांकि, उनकी प्रतिभा और योगदान को कई तरीकों से सम्मानित किया गया|
इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि (National Poet of England)
शेक्सपियर को “इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि” और “बार्ड ऑफ एवन” (Bard of Avon) की उपाधि दी गई, जो उनकी महान साहित्यिक उपलब्धियों को दर्शाती है|
शाही संरक्षण (Royal Patronage)
महारानी एलिजाबेथ प्रथम और राजा जेम्स प्रथम उनके प्रशंसक थे। राजा जेम्स प्रथम ने उनकी थिएटर कंपनी “Lord Chamberlain’s Men” को नया नाम “King’s Men” दिया और इसे अपना शाही संरक्षण दिया|
शेक्सपियर की स्मृति में सम्मान
उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें सम्मान देने के लिए कई संस्थान और पुरस्कार स्थापित किए गए|
ग्लोब थिएटर (Globe Theatre) – जहां उनके नाटकों का मंचन होता था, उसे फिर से बनाया गया|
शेक्सपियर प्राइज़ (Shakespeare Prize) – जर्मनी में साहित्य के लिए दिया जाने वाला एक पुरस्कार|
शेक्सपियर मेमोरियल एंड बर्थप्लेस ट्रस्ट – उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए स्थापित संस्था|
8. विलियम शेक्सपियर की मृत्यु| William Shakespeare Death.
विलियम शेक्सपियर का निधन 23 अप्रैल 1616 को स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन, इंग्लैंड में हुआ| उनकी मौत का सही कारण पता नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वे किसी बीमारी या तेज बुखार से पीड़ित थे| कुछ लोग कहते हैं कि वे दोस्तों के साथ ज्यादा शराब पीने के बाद बीमार पड़ गए थे| उन्हें होली ट्रिनिटी चर्च में दफनाया गया, जहां उनकी कब्र पर एक चेतावनी लिखी गई थी कि उनकी हड्डियों को न छेड़ा जाए, वरना शापित होना पड़ेगा| दिलचस्प बात यह है कि शेक्सपियर का निधन उनके 52वें जन्मदिन पर ही हुआ| उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी रचनाएँ आज भी दुनिया भर में पढ़ी और मंचित की जाती हैं, और वे हमेशा याद किए जाते हैं|
निष्कर्ष:-
विलियम शेक्सपियर सिर्फ एक नाटककार या कवि नहीं थे, बल्कि वे अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रभावशाली लेखक थे| उनकी रचनाएँ मानव स्वभाव, प्रेम, लालच, महत्वाकांक्षा और त्रासदी को गहराई से दर्शाती हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं|
उनके नाटक “रोमियो और जूलियट,” “हेमलेट,” “मैकबेथ” आदि दुनिया भर में पढ़े और मंचित किए जाते हैं| उनकी लेखन शैली, भाषा और विचारों ने साहित्य को नया आयाम दिया|
शेक्सपियर की मृत्यु के बावजूद, उनकी रचनाएँ हमेशा अमर रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी| वे सही मायनों में “अमर कवि” (Immortal Bard) हैं|